- 18 Posts
- 159 Comments
कल मै युही कही निकला इक्तेफाक से मेरा कैमरा भी मेरे पास था…. और जब मै रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा तो फाटक बंद हो रहे थे मै तो ठहरा कनपुरिया मै अपने शहरवासियों को भली भांती जानता हूँ यहाँ के लोग जल्दी में बहुत रहते है उनके लिए जीवन से ज्यादा मत्वपूर्ण जल्बाज़ी है लेकिन कल द्रश्य कुछ और था चलिए देखते है…..
जैसा की इस फोटो में हमलोग देख सकते है एक पोलिस वाला जिसके ऊपर जिम्मा है कानून की रखवाली का वो कैसे हँसते-हँसते कानून की धज्जिया उड़ा रहा है और उसी की देखा देखी एक बाईक सवार भी क़ानून तोड़ रहा है….जब कानून के रखवाले ही कानून तोड़ेंगे तो हम जनता से क्या उम्मीद कर सकते है…
अरे इतनी जल्दी क्या है जीवन से प्यार नहीं है का…
एक और कानून का रखवाला कितने गर्व से क़ानून का मखौल उडाता हुआ कानून तोड़ रहा है जहाँ से वो आ रहा है वही पर पुलिस की बैरेकटिंग लगी हुई है जिसमे लिखा है “कानून का पालन करे” जनता कानून का पालन क्या करेगी जब खुद कानून के रखवाले उसका मखौल उड़ा कार उसे तोड़ेंगे…
वाह ज़रा देखिये तो चहरे के भाव चाल-ढाल लग रहा कोई बहुत महान कार्य करके आरहे है… शर्म आनी चाहिए इनको …इतना सब देखने के बाद यही लगता है कानून सच में अँधा होता है…
जय हिंद जय भारत
Read Comments